नदी में नहाने गये 4 युवक डूबे, 3 के शव बरामद, 1 की तलाश जारी :उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड की आज की सबसे बड़ी बुरी खबर आ रही है। यहां कपकोट में आज एक हादसा हो गया।
नदी में नहाने गये चार बच्चे डूब गये। जिनमें से तीन के शव निकाल लिये गये हैं। जबकि एक बच्चे की तलाश की जा रही है। यह घटना सुबह की है।
बताया जा रहा है कि कपकोट के गोगीना गांव में रहने वाले चार किशोर-
अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला,17 वर्ष,
अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला, 16 वर्ष
सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह, 13 वर्ष तथा
विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह, 14 वर्ष
आज सुबह गधेरे में नहाने गये थे। बर्थी गधेरे में चारों बच्चे डूब गये।
सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणाें ने तीन बच्चों के शवों को निकाल लिया है।
वहीं विक्रम सिंह का कुछ पता नहीं चला है। विक्रम सिंह को प्रशासन की टीम खोज रही है।
जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, मास्टर ट्रेनर की टीम घटना स्थल रवाना कर दी है।
*यह भी पढ़ें-*
*यह भी पढ़ें-*
*यह भी पढ़ें-*