मेष राशि

मेष राशि वाले पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों के संबंध में विचार विमर्श कर सकते हैं। घर को नए सिरे से योजनाबद्ध करके आप उसे एक नया स्वरूप देंगे. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। महिलाओं तथा माता की तरफ से लाभ होने की संभावना है। अपने काम में सरकारी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। काम के कारण आपके चिंतित होने की संभावना बनी हुई है।

वृष राशि

वृष राशि के जातक विदेश में बसने वाले मित्रों या स्नेहीजनों के अच्छे समाचार पाकर आनंद अनुभव कर सकते हैं। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है।  प्रवास या धार्मिक स्थान पर जाने का योग है. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अपने मिजाज को काबू में रखना पड़ेगा। ताकि कोई समस्या न हो। बीमार व्यक्ति आज कोई नई उपचार पद्धति न अजमाएं। ऑपरेशन न कराएं। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। प्रभु स्मरण से मन हल्का होगा।








कर्क राशि

कर्क राशि का आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती में व्यतीत होने की संभावना है। परिजनों या मित्रों के साथ घूमने या फिल्म देखने जाने की संभावना है। आप अच्छा भोजन ग्रहण करेंगे। सुंदर वस्त्रालंकार या नए वाहन खरीदने का योग है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में भागीदारी से लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। प्रेम के संबंधों में सफलता के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के घर में आनंद का वातावरण रहेने के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेग। आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। उसके कारण खुशी का अनुभव होगा। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। आपको बीमारी से राहत मिलेगी। ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे। इससे लाभ होगा। विरोधियों को परास्त करने के भी योग हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को संतान सम्बंधी मामलों को लेकर चिंता रह सकती है। पेट संबंधी परेशानियां होंगी। विद्याध्ययन के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपको बौद्धिक वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। शेयर-सट्टे में सावधानी नहीं बरती तो नुकसान की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के अत्यधिक भावुकता मन को आर्द्र बना सकती है। महिला और माताजी से संबंधित चिंताएं रहा करेंगी। प्रवास के लिए उचित समय नहीं है। इसलिए आज प्रवास का विचार बदलने की सलाह दी जाती है। छाती में पीड़ा का अनुभव होगा। जमीन या संपत्ति के मामले में सावधान रहें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक  राशि के जातकों का आज का दिन आनंद और खुशी के पलों में व्यतीत होगा। आप नया कार्य शुरू कर सकेंगे। सहोदरों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। विरोधी अपनी चाल में सफल नहीं हो पाएंगे और आपकी लोकप्रियता में वृद्धि की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि वालों का आज का दिन मिश्र फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव होने की संभावना है। आज आपका मनोबल दृढ़ न होने के कारण निर्णय लेने में तकलीफ होगी। आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए। गलत जगह खर्च करके या अत्यधिक काम के कारण मन में बेचैनी का अनुभव हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के निर्धारित कार्य पूरे हों जायेंगे। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा  आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे। सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे तथा अच्छे वस्त्रालंकार पहनने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव की संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को किसी का पक्ष लेने से बचना होगा। किसी के साथ रुपये का लेन-देन नहीं करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी के साथ मतभेद या तकरार भी हो सकती है। क्रोध पर अंकुश रखना आपके हित में रहेगा। दूसरे लोगों का भला करने में अपना नुकसान न हो जाए इस बात का ध्यान रखें। दुर्घटना का डर बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों का आज का दिन  बहुत अनुकूल है। नौकरी में आपकी आय बढ़ेगी। आपके मित्रों और बुजुर्गों से भी आपको लाभ हो सकता है। नए मित्र बनाएंगे और यह मैत्री आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। किसी शुभ अवसर पर आप उपस्थित होंगे। मित्रों के साथ बाहर जाना भी हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है। 

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

*यह भी पढ़ें-*

You may have missed