अब शनि के कुंभ राशि में गोचर बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, अगले ढाई साल तक पैसों की बारिश, बनेगा बिगड़ा काम, पढ़ें-
Shani Garh Gochar Year 2023 : क्रूर ग्रह शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही 3 राशियों से साढ़े साती-ढैय्या उतर गई। जिससे अब अगले 25 महीनों तक शनि 5 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान।

भारतीय ज्योतिष में शनि देव को न्याय का देवता कहा गया है। साथ ही शनि से लोग बहुत डरते भी हैं क्योंकि शनि कर्मों के अनुसार फल भी देते हैं।
शनि इस समय कुंभ राशि में हैं और अगले 25 महीनों तक कुंभ राशि में ही रहेंगे
क्योंकि शनि महाराज ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। शनि की चाल बदलने पर राशियों पर साढ़े साती और ढैय्या लगती है। इस समय 5 राशियों पर शनि की साढ़े साती-ढैय्या चल रही है।
साथ ही शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही 3 राशियों से साढ़े साती-ढैय्या उतर गई थी। जिससे अगले 25 महीनों तक शनि 5 राशि वालों पर अब शुभ असर डालेंगे।
शनि देव के गोचर से इन राशियों को हो सकता है लाभ–
वृषभ-
शनि महाराज का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इन लोगों को अगले 25 महीनों तक लाभ ही लाभ होगा। किस्मत की मदद से सारे काम सफल होंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिलेगा। व्यापार बढ़ेगा, मुनाफा बढ़ेगा।आर्थिक पक्ष बेहतर होने की प्रबल संभावना है।
मिथुन
मिथुन राशि से शनि ग्रह की ढैय्या उतर गई है। यह इस राशि के जातकों के करियर के लिए शुभ है। इन लोगों को तरक्की मिलेगी। पैसा मिलेगा। कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है।
तुला
शनि देव तुला राशि वालों को मार्च 2025 तक बहुत लाभ देंगे। परिवार में सुख बढ़ेगा। नया घर-गाड़ी खरीद सकते हैं। आय बढ़ेगी। एक से ज्यादा स्त्रोतों से पैसा आएगा। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।
सिंह
शनि महाराज सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। कोई अच्छा समाचार मिलेगा, जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। आपका पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
कुंभ
शनि जी कुंभ राशि में ही हैं और इस राशि के जातकों को शुभ फल देंगे। मेहनत करेंगे तो कामयाबी जरूरी मिलेगी। आय बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी बदल सकते हैं। वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।